Saturday, 29 September 2018
भारत देश - मांस निर्यात में सबसे आगे क्यूं ?
भारत - मांस निर्यात में सबसे आगे क्यूं ?
कोई भी देश मांस निर्यात करके कमाए पैसों से विकास नहीं कर सकता। पशुओं के कराहने से निकली नकारात्मक ऊर्जा(negative energy), पूरे देश का विनाश कर सकती है।
पशु प्रकृति का हिस्सा है जैसे की इंसान।
इस देश में भगवान महावीर ने जन्म लिआ है, कुर्बानी के इच्छुक लोगों ने नहीं। महावीर ने जहां पर अहिंसा और दया का पाठ पढ़ाया हो, वो देश गलती करेगा तो फल ज्यादा बुरा होगा। जो ज्ञान होने के बाद भी गलती करता है वहां ज्यादा पाप लगता है।
आज हम सबके हाथ में जो मोबाईल है, वह भी विदेशी है - 70 % तो चीन के मोबाइल हैं।
आयात (import) का खर्चा हम लोग पशु की जान लेकर, उसके मांस निर्यात(export) करके चुकाते हैं। मांस निर्यात में हम विश्व में प्रथम (1st Rank) पर हैं।
अरे मेहनत कर, पशु मांस के बल पर विश्व शक्ति बनने के स्वपन मत देख। जो इस पैसे से विकास होगा, सब बाढ़ में डूब जाएगा।अभी केरला (Kerela) में देखा है, आगे और भी हो सकता है।
सिर्फ गाय ही क्यों, भैंस, बकरे की ज़िन्दगी नहीं है क्या ? बकरे से सीधा जानवर कोई नहीं होता।
देश का नाम(India) और भाषा(English) , यहां मोबाइल, लैपटाप, टीवी सब विदेश से आती हैं जिनका खर्च उठा रहे हैं जानवर अपना मांस बिकवाकर। अरे कामचोरों मेहनत करो- तब देखना ताकतवर देश बनने के सपने।
जिन भैसों का दूध पीकर तेरी हड्डियां मजबूत हुई हैं, उनकी वृद्धावस्था में काट खा-बेचता है तू। क्या इन भैंसों का कर्ज़ गाय से कम है ?
क्या ये तेरी मां से कम हैं? जिस घर में बैठकर तू फेसबुक चला रहा है , वो जमीन कभी जानवरों के जंगल हुआ करती थी। अब ये जानवर सड़क पर आते हैं तो तुझे गुस्सा आता है।
दूध न देने पर ये जानवर तुझे बोझ लगते हैं। शादियों में 1 करोड़ खर्च कर देगा ताकि लोग देखें, तारीफ करें।
कुछ लोग ये कहते हैं कि पेड़ में भी तो जान है जैसे पशु में । बात तो सही है, पर इंसान में भी तो वैसी ही जान है ना, चलो आपको खा लेता हूं सेब की जगह। अरे मूर्ख, पेड़ में सिर्फ 1 इंद्रियां (1 sense) होती हैं, बकरी और इंसान में 5. दोष सबमें है, फल में कम। इसलिए हम कभी-कभी उपवास कर लेते हैं कि फल को भी उस दिन न खाएं और मरते समय जैन लोग समाधि लेकर पानी तक त्याग देते हैं।
जानवरों को जीवन जीने का मौलिक अधिकार देने का कानून बनना चाहिए और बलि, कुर्बानी, बूचड़खाने और पटाखों पर पूरी तरह बैन लगा देना चाहिए।
डरिए मत, जानवरों की संख्या बढ़ेगी नहीं। इंसान प्रकृति के विरुद्ध जाकर, इनकी संख्या बढ़ाता है वरना इन जानवरों को खाते - खाते अभी तक ये विलुप्त (extinct) हो जाते ।
सुअर की खेती (farming) नहीं होती क्योंकि इनको कोई खाता नहीं, प्रकृति अपने आप इनकी संख्या सन्तुलित करती है।
याद रहे - पशुओं के कराहने से निकली नकारात्मक ऊर्जा(negative energy), पूरे देश का विनाश कर सकती है। ये मज़ाक नहीं ।
कर्म का फल तो अवश्य ही मिलता है । गरीब की हाय और जानवर की चीख, आंसू और श्राप कभी बेकार नहीं जाते। हो सकता है कि कुछ लोगों की त्याग तपस्या के सकारात्मक ऊर्जा से ही विश्व में शांति बनी हुई है जो पशुओं के कराहने से निकली नकारात्मक ऊर्जा(negative energy) को संतुलित कर रही है।